Blog

Chandauli News-छठ महापर्व को लेकर ग्रामीणों द्वारा घाटों पर की गई साफ-सफाई

चंदौली सदर ब्लॉक के नरसिंहपुर खुर्द गांव मेंप्राचीन शिव मंदिर घाट पर आगामी छठ महापर्व को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।सुबह से ही नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने घाट की साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की। युवाओं ने मिलकर पूरे घाट परिसर की झाड़ू लगाई, कचरा हटाया और स्नानार्थियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार किया।ग्रामीणों ने बताया कि यह महापर्व चार दिनों तक चलने वाला सबसे कठिन और पवित्र पर्व माना जाता है, जिसमें व्रती महिलाएँ निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव की उपासना करती हैं।

छठ पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। ग्रामीणों, नवयुवकों और सामाजिक संगठनों की ओर से घाटों को सजाने और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। इस अवसर पर श्रीकांत विश्वकर्मा, रविंद्र यादव, विक्की रावत,मनोज रावत, अवधेश रावत, राहुल श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, राहुल रावत,राज,बच्ची इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button