Blog
चंदौली-सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में देरी से मौत,PRV और स्टाफ की लापरवाही पर जांच

चंदौली में एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल युवक अस्पताल पहुँचने में काफी देर तक इंतजार करता रहा। अस्पताल में भर्ती कराने वाले युवक ने आरोप लगाया कि PRV 112 की गाड़ी मौजूद होने के बावजूद PRV के जवानों ने उसे टोटो से अस्पताल भेजा, जिससे इलाज में देरी हुई।घटना के दौरान पास खड़े पुलिस कांस्टेबल के कहने पर इलाज शुरू हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए CMO ने जांच के लिए टीम का गठन किया।चंदौली SP ने बताया PRV जवानों की लापरवाही की जांच की जाएगी और संवेदनहीन दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



