Blog

चंदौली पुलिस की सख्ती:सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

चन्दौली जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई श्री पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन तथा श्री वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में की गई।पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) के निर्देशन एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल मार्गदर्शन में जनपद के सभी थानों द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब की दुकानों के आसपास व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, नशे की हालत में वाहन चलाने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट करने, छेड़खानी करने तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस क्रम में कुल 14 नशेबाजों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पुलिस ने लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कदम उठाए। चन्दौली पुलिस न केवल ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर रही है, बल्कि उन्हें मादक पदार्थों एवं शराब के सेवन से होने वाली शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक हानियों के प्रति जागरूक भी कर रही है।पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में नशे से दूर रहने एवं समाज व परिवार की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान जनपद में निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button