Blog

चंदौली में फर्जी जमानतदारों पर बड़ी कार्रवाई,पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ किया

चंदौली पुलिस ने जिले में सक्रिय एक फर्जी जमानत रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि पेशेवर जमानतदारों द्वारा गैंगस्टर, लूट, हत्या और गौ-तस्करी जैसे गंभीर मामलों में भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानतें कराई जा रही थीं।पुलिस के अनुसार, एक ही जमानतदार ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई-कई अभियुक्तों की जमानत कराई। इस खेल में शामिल दलाल 2,000 से 3,000 रुपये लेकर इन जमानतदारों के दस्तावेजों का उपयोग कराते थे।विशेष अभियान के दौरान कुल 28 संदिग्ध जमानतदारों में से 16 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए कई आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पैसों के लालच में फर्जी जमानत लेते थे और जिन अभियुक्तों की जमानत कराते थे, उन्हें पहचानते भी नहीं थे।इस मामले में दर्ज मुकदमा मु.अ.सं. 331/25 के तहत बीएनएस की गंभीर धाराओं में आगे की कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्न है-
1.सुरेश पुत्र अर्जुन, निवासी- विछिया कला,चन्दौली
2.सियाराम पुत्र स्व0 मुराहू राम, निवासी- प्रतापपुर
3.श्याम सुन्दर पुत्र स्व0 दुक्खन, निवासी- हिनौता,
4.महेन्द्र पुत्र रामकिशुन, निवासी- छित्तो,
5.विश्वनाथ पुत्र लल्लू, निवासी- भिसौडी, मुगलसराय,
6.सिपाही पुत्र रामनाथ, निवासी- महावलपुर, मुगलसराय
7.मुसाफिर पुत्र नसरूद्दीन, निवासी- सहजौर,
8.चरनदास पुत्र शिवनाथ, निवासी- दुल्हीपुर,
9. राजेन्द प्रसाद पुत्र मुन्नीलाल, निवासी- हिनौली, मुगलसराय
10.असलम पुत्र रफीक, निवासी- सहजौर, मुगलसराय,
11.घनश्याम पुत्र सोमारू राम, निवासी- सिसौरा खुर्द, कन्दवा
12.छोटेलाल पुत्र रामप्यारे, निवासी- औराही, चकरघट्टा
13.सुरेश पुत्र देवशरण, निवासी- जेवरियाबाद, सैयदराजा
14.मनोज कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 भग्गन प्रसाद, निवासी-ददरा, बबुरी
15.भारतीय पोप पाल सिंह पुत्र स्व० शिव विलास सिंह, निवासी- ताजपुर, सकलडीहा
16. प्रमोद अवस्थी पुत्र स्व0 जगरनाथ, निवासी- सकलपुर, सकलडीहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button