निपुण भारत अवेयरनेस ग्रुप की तरफ से चंदौली में कार्यरत शिक्षिका प्रीति शर्मा होंगी सम्मानित।

चंदौली :अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चंदौली की महिला शिक्षिका प्रीती शर्मा को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, जागरूकता के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रम निपुण भारत अवेयरनेस ग्रुप की सम्मानित होने वाली 15 शिक्षिकाओं में प्रीति शर्मा को भी शामिल किया गया है।
प्रीति शर्मा सहायक अध्यापिका के तौर पर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय चंदौली,ब्लॉक सदर चंदौली में अपनी सेवाएं दे रही हैं जो की अपनी बच्चों को ख़ास तरीके नृत्य संगीत और खेल के माध्यम से पढ़ाये जाने के लिए जानी जाती हैं इनकी यह शैली शिक्षिकों और बच्चों में काफ़ी लोकप्रिय है वहीं दूसरी तरफ़ कुछ दिन पहले आयोजित होने वाले बालबीर अभियान के तहत इनके पढ़ाये बच्चों ने प्रथम स्थान मिला था, प्रीति शर्मा का कहना है की बच्चों का सर्वांगीण विकास जरुरी है जिसके लिए खेल कूद और विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी जरुरी है ताकि बच्चों का मन पढ़ाई के साथ साथ और क्षेत्रों में भी निपुण हों।