चंदौली

प्रचंड गर्मी में पेड़ों की याद, बढ़ती गर्मी से पेड़ ही दिलाएंगे निजाद

गर्मी में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है, बढ़ती गर्मी में लोगों को पेड़ों की याद सताने लगी है लेकिन ये केवल गर्मी तक ही सीमित हो गया है, अगर हम पेड़ों के बारे में बारहों महीने सोचते तो इतनी गर्मी न झेलनी पड़ती। सरकारी वृक्षारोपण योजना के अलावा आम जनमानस को भी वृक्ष लगाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। बढ़ता ताप, चढ़ता पारा ये बता रहा है कि प्रकृति के संतुलन को बनाये रखिये तभी प्रकृति आपको बचाएगी। बात की जाये तापमान के संतुलन की तो हम पाते है कि पेड़ों के पास तापमान 5 से 7 डिग्री कम होता है। अगर हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे तो बढ़ते तापमान से बचे रहेंगे।

वहीं यातायात के सुगमता के लिए नवनिर्माण सड़कों का जाल को लेकर हजारों पेड़ भी काटे गये, उसका भी कहीं ना कहीं प्रभाव रहा है। वहीं सड़कों के बनने में हजारों पेड़ काटे गये। बढ़ते तापमान पर जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने लोगो से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये और उसकी सुरक्षा भी करें, ये मानवता व समाज के लिए बहुत बड़ा कार्य होगा। लेकिन पेड़ काटने के बाद नये पौधे तैयार होने में जहां लंबा समय लगता है उस दौरान तापमान का असर कहीं ना कहीं जीव जंतुओं पर होने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button