चंदौली

चंदौली पुलिस पर भारी पड़े आरोपी,महिलाओं का तांडव आया सामने,मां संग पुत्रियां गिरफ्तार।

खबर जनपद चंदौली से है जहां बीते दो दिनों से चंदौली पुलिस महकमा सुर्खियों में है बता दे की बबुरी थाना अंतर्गत गोरारी गांव में मारपीट मामले का विवेचना करने गए चार पुलिसकर्मियों पर एक महिला और उसके दो पुत्रियां भारी पड़ी ,जमकर लाठी डंडे से वार कर एक पुलिसकर्मी का पैर तोड़ दिया तथा तीन अन्य घायल हो गए। जहां घायल पुलिस कर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है मामला सुर्खियों में होने के बाद बैक फुट पर आई चंदौली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी एक महिला और उनके दो पुत्रियों को गिरफ्तार कर चंदौली पुलिस वाहवाही लूट रही है।जबकि यह बड़ी बात है कि चंदौली पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने दौड़ा कर पीटा हालांकि इस पूरे मामले पर महकमा ने सख्त एक्शन अपना लिया है। बबुरी पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर श्यामलावती देवी पत्नी यशवंत चौहान, रंजन उर्फ तुलसा पुत्री यशवंत चौहान,संजना उर्फ खुशबू पुत्री यशवंत चौहान को अशोक नहर पुलिया से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button