Chandauli News-थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई,कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

चंदौली: शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को आयोजित “थाना/सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सभी थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी राजस्व टीम के साथ उपस्थित रहे और आमजन की समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जमीन व राजस्व से जुड़े प्रकरणों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की गई।थाना समाधान दिवस रजिस्टर में सभी शिकायतों की प्रविष्टि की गई तथा दोनों पक्षों की उपस्थिति में रिपोर्ट तैयार कर हस्ताक्षर कराए गए।इस दौरान कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 46 राजस्व










