Blog

Chandauli News-25,000 रुपये का इनामी गौतस्कर सकलडीहा पुलिस के हत्थे चढ़ा

चंदौली-सकलडीहा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी पशु तस्कर अशोक कुमार यादव पुत्र रामसागर यादव, निवासी पट्टी हुसैनपुर, थाना बलुआ को गिरफ्तार कर लिया है। अशोक यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

घटना का विवरण:दिनांक 31.07.2025 को महिंद्रा पीकअप वाहन (संख्या UP67AT 9879) से चार गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार वध हेतु ले जाते समय सकलडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम फुल्ली व पीथापुर के बीच नहर पुलिया के पास रोका गया। उस समय गैंग का एक सदस्य आकाश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम पलिया चकई, थाना बलुआ, चंदौली गिरफ्तार किया गया था। वहीं मुख्य आरोपी अशोक यादव तब से फरार था।क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अशोक यादव को भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 137/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:अतुल कुमार (थानाध्यक्ष, सकलडीहा),उ0नि0 संतोष कुमार तिवारी,हे0का0 अमित कुमार यादव, का0 प्रश्विन कुमार दूबे,का0 संदीप यादव,का0 रोहित गोंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button