Chandauli News-कलेक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

चंदौली।जिले में बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे ने पूरे प्रशासनिक महकमे को झकझोर कर रख दिया। कलेक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, देर शाम कार्यालय का कार्य निपटाने के बाद वे वाराणसी स्थित अपने किराए के आवास महमूरगंज लौट रहे थे। इसी दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेडवा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही कृष्ण कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय चंदौली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई। उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।उनके निधन की खबर मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।सहकर्मी और अधिकारी इस असामयिक निधन की सूचना से स्तब्ध रह गए।सभी ने उन्हें एक ईमानदार, सादगीपूर्ण और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया।



