Blog

Chandauli News-बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर SP आदित्य लांग्हे ने किया स्थल का निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

चंदौली में 22 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे (IPS) ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जायज़ा लिया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बाबा कीनाराम मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और पीएसी की बड़ी तादाद में तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए निम्नलिखित बलों को तैनात किया गया: 06 क्षेत्राधिकारी (CO), 32 इंस्पेक्टर, 165 उपनिरीक्षक (SI),10 महिला दरोगा,391 मुख्य आरक्षी/आरक्षी,82 महिला आरक्षी,46 यातायात पुलिसकर्मी, 04 अतिरिक्त इंस्पेक्टर, 02 प्लाटून पीएसी, अग्निशमन दल
SP ने दिए ये विशेष निर्देश:सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।सभी अधिकारी/कर्मचारी सतर्क दृष्टि बनाए रखें और पूरी गंभीरता से ड्यूटी निभाएं।किसी भी अप्रिय सूचना या संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर खास फोकस:सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़े किए जाएं।मेला परिसर में वाहनों का प्रवेश वर्जित, बैरिकेडिंग कर की गई व्यवस्था।रूट डायवर्जन लागू, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी न हो.मेले की निगरानी के लिए CCTV कंट्रोल रूम बनाया गया है।सादे कपड़ों में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो चैन स्नैचिंग व असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी भय के श्रद्धा और शांति के माहौल में दर्शन और मेले का आनंद ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button