श्री रामेश्वरम शिक्षण संस्थान के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा के तहत जागरुकता रैली निकाली गई।

चंदौली जनपद के मुख्यालय स्थित श्री रामेश्वरम शिक्षण संस्थान के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। आपको बता दे कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत पर शासन के अनुसार सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी भवनों पर ध्वजा रोहण किए जाने के लिए निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में आज श्रीरामेश्वरम शिक्षण संस्थान के प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता ने विद्यालय प्रांगण से हर घर तिरंगा यात्रा रैली को बच्चों द्वारा रवाना किया। यह रैली विद्यालय से होते हुए बसारीकपुर,फगुईया, बर्थरा होते हुए वापस विद्यालय के प्रांगण में समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रबंधक ने कहा आजादी के संघर्षों में देश की उपलब्धियां के साथ-साथ नागरिक अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंधों में चर्चा की गई तथा देश के प्रति अपने साथ जिम्मेदारियों के प्रति सभी सम्मिलित लोगों को जागरूक किया गया। इस रैली में सम्मिलित उप प्रिंसिपल ललिता, व्यवस्थापक संदीप दिनकर, अध्यापक प्रदीप यादव, अभिषेक, कोमल यादव, रामाश्रय, प्रियंका इत्यादि लोगों ने सहयोग किया।
