Chandauli News-किसान दिवस में किसानों की समस्याएँ मुखर,धान फसल नुकसान और खराब बीज पर प्रशासन से मिली शिकायतें


चंदौली जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, कृषि अधिकारी विनोद यादव सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।क्षेत्रभर से पहुँचे किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएँ अधिकारियों के सामने रखीं।नरवन परगना के किसान प्रभात सिंह उर्फ़ अनुज ने बताया कि मोथा चक्रवात के कारण धान की फसल भारी मात्रा में नष्ट हो गई है, जिससे किसानों की मुख्य आमदनी पर गहरा असर पड़ा है।उन्होंने जिलाधिकारी से माँग की।प्रभात सिंह ने यह भी बताया कि कुछ लेखपाल किसानों में यह अफवाह फैला रहे हैं कि फसल क्षति मुआवज़ा लेने वाले किसानों की फसल खरीद नहीं होगी।इस पर उन्होंने अधिकारियों से स्पष्टता मांगी। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें, किसानों का हक सुरक्षित है।किसान दिवस के दौरान एक महिला किसान धान के पौधे लेकर अचानक जिलाधिकारी के सामने पहुँची।महिला ने आरोप लगाया कि उसने साहबगंज स्थित बीज भंडार से “MTU 13/18” किस्म का धान बीज खरीदा था। नर्सरी तैयार करने और रोपाई के बाद भी फसल की पैदावार बिल्कुल शून्य (Zero Yield) रही।महिला किसान ने बताया कि यह बीज केवल उसके खेत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि साहबगंज क्षेत्र के कई गांवों—भाड़रौरा, जिगना, मसोई, राडी आदि में भी यह बीज गया था, जहाँ किसानों को भी इसी किस्म के धान में पूरी तरह नुकसान का सामना करना पड़ा।अब जब गेहूं की बुआई का समय आ चुका है, ऐसे में फसल नुकसान के कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।



