Chandauli News-धनऊर ग्राम सभा में विकास समीक्षा बैठक,ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यों को सराहा

चंदौली… यूपी के जनपद चंदौली से खबर है, जहाँ सोमवार को धनऊर ग्राम सभा के मिनी सचिवालय पर ग्राम प्रधान बिहारी यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान द्वारा विभिन्न योजनाओं और ग्राम विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।धनऊर–जामडीह मिलाकर 5 हजार आबादी का राजस्व ग्राम,धनऊर ग्राम सभा सकलडीहा विकास खंड के अंतर्गत आती है, जिसमें जामडीह गांव भी शामिल है।कुल आबादी: लगभग 5,000,धनऊर में वोटर: 1850,जामडीह में वोटर: 850,महिला वोट: लगभग 700,पुरुष वोट: लगभग 2100 हैं।
साल 2021 पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान बिहारी यादव ने 267 वोटों से जीत दर्ज की थी।ग्राम सभा का वार्षिक बजट 15 लाख, मनरेगा के तहत 12 लाख का कार्य,ग्राम सभा में प्रति वर्ष लगभग 15 लाख रुपये का बजट आता है, जिसके माध्यम से विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं।केंद्र सरकार की प्रमुख योजना मनरेगा के तहत यहां लगभग 12 लाख रुपये के कार्य संपन्न होते हैं।ग्रामीणों ने विकास कार्यों की की तारीफ-जब ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ग्राम प्रधान के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की।शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान ने सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया। धनऊर ग्राम सभा के तीनों सरकारी विद्यालयों में—टाइल्स,डेस्क-बेंच,बाउंड्री वॉल
जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए गए।
पहले बच्चों को टाट-पट्टी पर बैठना पड़ता था, जबकि अब सभी बच्चे डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं।
मिड-डे मील भी निर्धारित मेन्यू के अनुसार परोसा जा रहा है, जिससे अभिभावक और बच्चे संतुष्ट हैं।ग्रामीण सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं की जानकारी मिनी सचिवालय पर आयोजित बैठकों में ग्राम प्रधान द्वारा दी जाती है। यह बैठकें समय-समय पर होती रहती हैं।
ग्राम प्रधान बिहारी यादव बोले—‘विकास मेरा संकल्प’
ग्राम प्रधान ने बताया कि पहले मिनी सचिवालय और ग्राम सभा की व्यवस्थाएं कमजोर थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।ग्राम सभा में अब तक—100 मनरेगा जॉब कार्ड,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,राशन कार्ड वितरण,शिक्षा सुधार,ग्राम मार्गों का निर्माण जैसे कार्य प्राथमिकता से किए गए हैं।प्रधान ने कहा कि— “ग्राम सभा धनऊर में विकास कार्यों पर मेरा पूरा ध्यान आगे भी रहेगा। यह मेरे ग्राम के लिए मेरा संकल्प है।”






