Blog

Chandauli News-सैयदराजा पुलिस ने हत्या की घटना का किया खुलासा,पांच गिरफ्तार,दो पुलिस की पकड़ से दूर,लाठी-डंडे से की गई थी हत्या

चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने हत्या की एक बड़ी वारदात का अनावरण करते हुए मुकदमे में वांछित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गई लाठी व टूटी शीशी बोतल भी बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के भाई और मृतक के बीच बाइक साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में मृतक द्वारा मारपीट और गाली-गलौज किए जाने से नाराज अभियुक्तों ने बदला लेने की नीयत से मृतक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग 354/2025 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/115(2)/352/61(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त दिलीप पुत्र रामदुलार, निवासी सोगाई, उम्र 22 वर्ष को काजीपुर शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया।दिलीप की निशानदेही तथा वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए अमित कुमार (19 वर्ष), मनीष कुमार (19 वर्ष), तथा अन्य दो अभियुक्त विमलेश कुमार और विजय को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त बांस की लाठी और टूटी शीशी बोतल बरामद की गई।घटना के तथ्य उजागर होने के बाद मुकदमे में धारा 61(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते

1. दिलीप पुत्र रामदुलार, निवासी ग्राम सोगाई, थाना सैयदराजा, उम्र 22 वर्ष


2. विमलेश कुमार पुत्र कतवारु राम, निवासी ग्राम मकरनपुर बगही कुम्भापुर, थाना सैयदराजा


3. विजय पुत्र रामअवध, निवासी ग्राम मकरनपुर बगही कुम्भापुर, थाना सैयदराजा


4. अमित कुमार उर्फ लकड़ू पुत्र हरीचरन, निवासी ग्राम मकरनपुर बगही कुम्भापुर, थाना सैयदराजा


5. मनीष कुमार पुत्र हीरा लाल, निवासी ग्राम मकरनपुर बगही कुम्भापुर, थाना सैयदराजा

गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय,उ.नि. अवधेश नारायण, उ.नि. रामकुमार दुबे,हे.का. नसीरुद्दीन हुमायु,हे.का. संतोष सिंह चंदेल,हे.का. दिनेश यादव,हे.का. विरेश यादव,का. राजू सिंह,का. विष्णु प्रजापति, का. पवनेश कुमार पुलिस टीम में शामिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button