Blog

चंदौली:सैयदराजा हत्याकांड में वांछित अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चंदौली से बड़ी खबर…सैयदराजा हत्याकांड में वांछित मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सवरू उर्फ रितेश को पुलिस की काउंटर फायरिंग में गोली लगी है। आइए पूरी घटना आपको विस्तार से बताते हैं।चंदौली पुलिस और सैयदराजा थाने की संयुक्त टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपी सवरू उर्फ रितेश रेलवे लाइन के पास दिखाई दिया।पुलिस ने उसे घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की… लेकिन आरोपी ने भागने की बजाय पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने काउंटर फायर किया, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।सैयदराजा और चंदौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने इस चर्चित हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button