Chandauli News-मुख्यालय स्थित सुलभ शौचालय बना अवैध वसूली का अड्डा

चंदौली- मुख्यालय स्थित कस्बे में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की सीएसआर योजना के तहत बने सुलभ शौचालय में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि शौचालय संचालक बिना किसी निर्धारित दर सूची के मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। हालात यह हैं कि शौचालय परिसर में रेट लिस्ट तक प्रदर्शित नहीं की गई है, जिससे मनचाही वसूली का रास्ता खुला हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल संस्था के संरक्षण में बेखौफ तरीके से चल रहा है। सीएसआर फंड से बने सार्वजनिक सुविधाओं का उद्देश्य आमजन को राहत देना होता है, लेकिन यहां यह सुविधा कमाई का जरिया बन चुकी है। शिकायत करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।
इस संबंध में संबंधित संस्था के ठेकेदार से बात की गई तो कार्रवाई के बजाय कहा आने के बाद उस कर्मचारी को पीटने की बात कर रहे हैं।हालांकि, लोगों का कहना है कि कार्रवाई केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, स्थानीय नागरिक अब प्रशासन से सख्त कदम उठाने और इस अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।




