Chandauli News-प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के 32वें स्थापना दिवस पर बिंद समाज को शिक्षित,संगठित और संघर्षशील बनने का आह्वान

शिक्षा और संघर्ष ही दिलाएगा न्याय : हिमांशु पाठक
अपने संबोधन में हिमांशु पाठक ने कहा कि“जब तक समाज शिक्षा के महत्व को नहीं समझेगा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करेगा, तब तक दबे-कुचले वर्ग को न्याय नहीं मिल सकता।”उन्होंने समाज के युवाओं और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
पार्टी का उद्देश्य : समानता और न्याय
हिमांशु पाठक ने पार्टी की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि“हमारा मुख्य उद्देश्य मानव-मानव के बीच की दूरी को खत्म करना और सभी को समान अधिकार दिलाना है।”उन्होंने यह भी कहा कि समाज और पिछड़े वर्गों के अपेक्षित समर्थन की कमी के कारण पार्टी अभी तक बड़े स्तर पर प्रभावी नहीं बन सकी है।इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न वर्गों से पार्टी के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
महिलाओं की भागीदारी प्राथमिकता
चंदौली जिले के गौरिहार गांव में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के 32वें स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव हिमांशु पाठक ने बिंद समाज एवं उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के महत्व पर जोर दिया।
अपने वक्तव्य में उन्होंने महिलाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि –“महिलाओं को संगठित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है।”उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से शिक्षित होने, संगठन से जुड़ने और समाज के अधिकारों की लड़ाई में शामिल होने की अपील की।
ग्रामीणों से संगठन मजबूत बनाने का आग्रह
हिमांशु पाठक ने कहा कि प्रगतिशील मानव समाज पार्टी दबे-कुचले और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही समाज के अधिकारों की रक्षा कर सकती है।



