Blog

Chandauli News-SIR कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर पंचायत सहायक सम्मानित

चंदौली- सदर विकास खण्ड अंतर्गत कार्यरत पंचायत सहायक द्वारा SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह विकास खण्ड परिसर, सदर में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पंचायत सहायक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पंचायत सहायक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि SIR जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य में निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक की सक्रिय भूमिका से कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हुई है, जो अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने भी पंचायत सहायक के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पंचायत सहायक भविष्य में भी इसी लगन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में दोनों अधिकारियों द्वारा पंचायत सहायक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू, विकास खण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सम्मान समारोह को सफल बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button