Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत “ऑपरेशन बचपन” में 04 नाबालिगों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया

चंदौली: मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन बचपन अभियान” के क्रम में चंदौली पुलिस ने चकिया कस्बे से चार नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया।यह कार्रवाई दिगम्बर कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और कृष्णमुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी पीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा की गई। एएचटीयू टीम के निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह और म0हे0का0 नीरज भारद्वाज ने बच्चों को बाल मजदूरी करते हुए पाया और उन्हें तुरंत मुक्त कर बाल शिशु गृह को सुपुर्द किया।
इस अभियान का उद्देश्य नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी और शोषण से बचाना और उनके संरक्षण के लिए उचित संस्थानों में भेजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button