Blog

Chandauli News-चकिया भीषमपुर में डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बचा छात्र,साइकिल क्षतिग्रस्त,ग्रामीणों का हंगामा

चंदौली -चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव के समीप मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मिट्टी लादकर जा रहे एक डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र आनंद बाल-बाल बच गया। हालांकि इस हादसे में छात्र की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और सड़क पर एकत्र होकर डंपरों के संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में डंपरों द्वारा तेज रफ्तार से मिट्टी ढोने का कार्य किया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने डंपरों की गति पर नियंत्रण लगाने और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button