Blog

Chandauli News-ग्राम सभा केशवपुर में ग्राम विकास को लेकर मिनी सचिवालय पर हुई बैठक

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहाँ बुधवार को सदर ब्लॉक की ग्राम सभा केशवपुर में मिनी सचिवालय पर ग्राम प्रधान पुत्र के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

केशवपुर ग्राम सभा सदर विकास खंड के अंतर्गत आती है। इस ग्राम सभा की कुल आबादी लगभग 4,000 है। यह ग्राम सभा जिला मुख्यालय के समीप स्थित है। वर्तमान में यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 1,860 है, जिसमें सबसे अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर सोनकर समाज और तीसरे स्थान पर प्रजापति समाज के मतदाता हैं।

वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में केशवपुर ग्राम सभा अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित थी, जिसमें लच्छो देवी 76 मतों से विजयी हुई थीं। उनके प्रतिद्वंदी रिंकू सोनकर को लगभग 156 मत प्राप्त हुए थे। ग्राम सभा का पूरे पाँच वर्षों का बजट करीब 45 लाख रुपये है।

ग्राम सभा में साक्षरता दर की बात करें तो लगभग 50 प्रतिशत पुरुष और 20 प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं। यहाँ के अधिकांश लोग मजदूरी और स्वरोजगार पर निर्भर हैं। ग्राम प्रधान पुत्र ने बताया कि कई लोगों के राशन कार्ड बने हुए हैं, जबकि अनेक पात्र लोगों के कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं।

ग्राम सभा में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 550 है, जबकि पुरुष मतदाता करीब 1,250 हैं। ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर पूछे गए सवालों पर अधिकांश ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की।

ग्रामीण रीता देवी ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया गया। पहले विद्यालयों में बच्चे टाट-पट्टी पर बैठते थे, अब डेस्क-बेंच की व्यवस्था है। मिड-डे मील भी निर्धारित मेन्यू के अनुसार परोसा जाता है, जो एक सराहनीय कदम है।

वहीं कन्हैया लाल ने बताया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्राम प्रधान पुत्र कृष्णा सोनकर द्वारा मिनी सचिवालय पर नियमित बैठकों के माध्यम से दी जाती है। ये बैठकें लगातार होती रहती हैं, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

ग्राम प्रधान पुत्र कृष्णा सोनकर ने बताया कि जिस भूमि पर मिनी सचिवालय का निर्माण हुआ है, उस पर पहले अवैध कब्जा था, जिसे प्रशासन की मदद से हटवाकर भवन का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, और ग्राम सभा में भी विकास कार्य किए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि ग्राम सभा में मनरेगा के तहत 170 जॉब कार्ड बनाए गए हैं। कच्चे रास्तों को सीसी रोड में बदला गया है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, शिक्षा और गाँव के रास्तों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है और आगे भी यही उनका संकल्प रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button