Blog

Chandauli News-केजी नंदा अस्पताल के चिकित्सक डॉ.आनंद प्रकाश तिवारी समेत 13 नामजद,150 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

चंदौली।जनपद चंदौली में केजी नंदा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला आयोग की सदस्य से जुड़े विवाद के मामले में सदर कोतवाली में डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी समेत 13 लोगों को नामजद करते हुए करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर की गई है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी थी। जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला 17 दिसंबर की देर रात का बताया जा रहा है, जब महिला आयोग की सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर डॉ. आनंद तिवारी के मरीजों और समर्थकों ने सदर कोतवाली में जमकर हंगामा किया था। इस दौरान कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सीओ, कोतवाल सहित पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई थी।कार्रवाई में देरी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में अब मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button