Chandauli News-अटल सेतु ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

चंदौली। नगर के अटल सेतु ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डी कई जगह से टूट गई।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव निवासी भरत विश्वकर्मा का 30 वर्षीय पुत्र राम बालक विश्वकर्मा सैयदराजा से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अटल सेतु ओवरब्रिज पर पहुंचा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।इस संबंध में कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



