Blog

Chandauli News-शीत लहर एवं घने कोहरे के कारण नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाओं का पठन–पाठन 26.12.2025 तक स्थगित

चंदौली के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  सचिन कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अनुमति दिनांक 23.12.2025 के क्रम में, जनपद में बढ़ती हुई शीत लहर एवं तापमान में अत्यधिक गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत शीत लहर एवं घने कोहरे की स्थिति के कारण बेसिक शिक्षा परिषद के समस्त विद्यालयों / अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों / समस्त बोर्ड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी / नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाओं का पठन–पाठन दिनांक 26.12.2025 तक स्थगित किया जाता है।साथ ही समस्त कार्यरत शिक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य विद्यालय संबंधी कार्यों का संपादन करेंगे। इनमें एस.आई.आर., ऑनलाइन प्रशिक्षण, अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल तैयार करना, डी.बी.टी., यू-डायस (अपार) फीडिंग, जीरो पावर्टी सहित अन्य निर्देशित कार्य एवं दायित्व सम्मिलित होंगे।अतः समस्त संबंधित अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button