Chandauli News-किन्नरों ने चहनिया चौराहे को किया जाम,बम हमले को लेकर जताया आक्रोश,मौके पर भारी फोर्स तैनात

चंदौली -बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया चौराहे पर किन्नर समाज ने बुधवार को सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किन्नर दो दिन पूर्व उनके समाज के एक सदस्य के घर पर हुए बम हमले से आक्रोशित हैं।दर्जनों की संख्या में किन्नर चौराहे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।किन्नर समाज की मांग है कि बम से हमला करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
काफी देर तक चले जाम के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा किन्नरों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बहाल किया जा सके।



