Blog

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हत्या व चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना सैयदराजा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 370/2025, धारा 103(1)/317(3)/305/331/3(5)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्तों—नागेश्वर प्रसाद उर्फ रिंकू पुत्र स्व0 देवमूरत प्रसाद, निवासी ग्राम कठेज, थाना मोहनियाँ, जिला भभुआ (बिहार),मनोज मुसहर पुत्र लक्ष्मण, निवासी ग्राम तेलडा, थाना शिवसागर, जिला रोहतास (बिहार)को ग्राम दुधारी एवं नौबतपुर से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय द्वारा गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


पूर्व की घटना का विवरण:दिनांक 15.12.2025 को रात्रि लगभग 02:00 बजे, ग्राम दुधारी (तेन्दुहान) थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली में मुन्ना पुत्र स्व0 राममूरत के घर चोरी की घटना की जा रही थी। खड़बड़ की आवाज सुनकर मुन्ना व उनके परिजन जाग गए और चोरी कर रहे व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चोरी में शामिल अभियुक्त द्वारा फायर कर दिया गया, जिससे मोनू पुत्र मुन्ना (उम्र लगभग 15 वर्ष) को गोली लग गई। घायल मोनू को जिला चिकित्सालय चंदौली ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैयदराजा पर उक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया। इससे पूर्व इस प्रकरण में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा चुकी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, थाना सैयदराजा,उ0नि0 अवधेश नारायन,उ0नि0 मारकण्डेय सिंह,उ0नि0 रामकुमार दुबे,हे0का0 नसीरुद्दीन,का0 मो0 हूमांयू,का0 शंकर राम,का0 गुंजन तिवारी,का0 मनीराम दूबे पुलिस टीम में शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button