Blog

Chandauli News-शीत लहर एवं घने कोहरे के कारण नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाओं का पठन–पाठन 30 दिसंबर तक स्थगित,शिक्षक रहेंगे उपस्थित

चंदौली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अनुमति दिनांक 28.12.2025 के क्रम में, जनपद में बढ़ती हुई शीत लहर एवं तापमान में अत्यधिक गिरावट तथा घने कोहरे की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है कि बेसिक शिक्षा परिषदीय के समस्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय तथा समस्त बोर्ड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी/नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाओं का पठन-पाठन दिनांक 29 एवं 30.12.2025 तक स्थगित रहेगा।साथ ही समस्त कार्यरत शिक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय से संबंधित कार्यों जैसे—एस.आई.आर., ऑनलाइन प्रशिक्षण, अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल तैयार करना, डी.बी.टी., यू-डायस (अपार) फीडिंग, जीरो पार्वटी एवं अन्य निर्देशित कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button