Blog

Chandauli News-चौकी के ठीक सामने कोटेदार के घर लाखों की चोरी पुलिस को नहीं लगी भनक,बाद में तहरीर लेने पर मचा हड़कंप

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुअर कला पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित कोटेदार सोहनी सिंह के घर रविवार सुबह बड़ी चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे सहित तीन कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात चौकी के सामने होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।पीड़िता जब रविवार सुबह करीब नौ बजे घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर देखा कि तीनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने घर में रखी तिजोरी तोड़कर कीमती आभूषण चुरा लिए।ये आभूषण हुए चोरीचोरी गए आभूषणों में लोंग मंगलसूत्र (21 ग्राम), लक्ष्मी चैन (14 ग्राम), सामान्य चैन (10 ग्राम), तीन जोड़ी कान के बाले (कुल 27 ग्राम), चार अंगूठियां (12 ग्राम), एक अन्य चैन (12 ग्राम) और टॉप्स (3 ग्राम) शामिल हैं। इसके अलावा चोर घर से गेहूं, चावल, दाल और चीनी भी ले गए।पहले इंकार, फिर उच्चाधिकारियों के दखल से दर्ज हुई तहरीर पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी देने पर पुलिस ने शुरुआत में चोरी की वारदात से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता के दामाद, जो छत्तीसगढ़ में कमांडो के रूप में तैनात हैं, ने सीधे पुलिस अधीक्षक को फोन पर सूचना दी। मामले के संज्ञान में आने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद दिनभर चली पंचायत के बाद शाम को पीड़ित की तहरीर ली गई।सुरक्षा व्यवस्था पर सवालबताया जा रहा है कि यह मकान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में तैनात रजत कुमार का ससुराल है। चौकी के ठीक सामने हुई इस चोरी की घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button