Blog

Chandauli News-थाना धानापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,अवैध चाकू बरामद

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहां थाना धानापुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध चाकू भी बरामद किया है।आपको बता दें कि थाना धानापुर क्षेत्र के ग्राम नगवां निवासी दिनेश राम पुत्र देनी राम द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि उनका पुत्र मिथिलेश दिनांक 25 दिसंबर 2025 को शाम करीब 6 बजे शौच के लिए नगवां ताल सिवान की ओर गया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में मिथिलेश के सिर, कान के पास और पीठ में गंभीर चोटें आई थीं।इस घटना के संबंध में थाना धानापुर पर मु0अ0सं0 0176/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान एक अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।इसी क्रम में थाना धानापुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त शुभम पुत्र हरिनारायण, निवासी ग्राम नगवां, अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त शुभम उर्फ गोलू, उम्र करीब 23 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त ने बताया कि उसका मिथिलेश से पुराना विवाद था और उसने अंधेरे का फायदा उठाकर ताल के पास लोहे के चाकू से हमला किया था, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था और चाकू सकरारी मार्ग पर छिपा दिया था।फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, उप निरीक्षक संजय कुमार ओझा चौकी प्रभारी नगवां, हेड कांस्टेबल रामबचन सिंह और कांस्टेबल सूरज यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button