Blog

Chandauli News-हाईवे पर पेट्रोल पंप,होटल एवं ढाबा संचालकों को चन्दौली पुलिस की चेतावनी,अवैध कट एवं अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में एनएच-19 पर स्थित पेट्रोल पंप, होटल एवं ढाबा संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने की।बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से एनएच-19 पर कटरिया से नौबतपुर तथा नौबतपुर से कटरिया मार्ग के बीच एनएचएआई द्वारा किए गए अवैध कट एवं अतिक्रमण के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप, होटल एवं ढाबा संचालकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि हाईवे पर किसी भी प्रकार का अवैध कट अथवा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर पेट्रोल पंप मालिकों एवं अन्य संचालकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर उपस्थित एनएचएआई के अधिकारियों ने शीघ्र उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button