Blog

Chandauli News-आगामी त्योहारों को लेकर चन्दौली पुलिस का चाइनीज मांझा के विरुद्ध अभियान,120 बंडल बरामद

चन्दौली। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा कस्बा चन्दौली में चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा कस्बा चन्दौली क्षेत्र में मांझे की दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान उन दुकानदारों को चेतावनी दी गई जो मुनाफा कमाने के उद्देश्य से चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बेच रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों के पास चाइनीज मांझा पाया जाएगा, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कुल 15 दुकानों की जांच की गई, जिसमें 120 बंडल/लच्छी चाइनीज मांझा बरामद किया गया। बरामद मांझे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने दोस्तों और परिवारजनों को चाइनीज मांझा के खतरों के बारे में जागरूक करें। चाइनीज मांझा अत्यंत धारदार होता है, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं तथा यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। पतंग उड़ाने के लिए केवल सुरक्षित और मानक मांझे का ही प्रयोग करें।यदि किसी बाजार या दुकान पर चाइनीज मांझा की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत अपने नजदीकी थाना को अवगत कराएं। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित रहने और चाइनीज मांझे से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button