Blog

Chandauli News-नवीन मंडी चंदौली में आधुनिक शौचालय एवं स्नानागार बना शोपीस,स्वच्छता और स्वास्थ्य से खिलवाड़,किसान परेशान…

उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली स्थित नवीन मंडी परिषद में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए आधुनिक शौचालय एवं स्नानघर आज शोपीस बनकर रह गए हैं। धान और गेहूं के खरीद सीजन में मंडी में दूर-दराज से आने वाले हजारों किसानों को शौचालय की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं।
शौचालयों की हालत बेहद खराब है। नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी फैली रहती है और तेज दुर्गंध के चलते लोग इनका उपयोग नहीं कर पाते। कई जगह पानी की टोटियां टूटी हुई हैं, बिजली की व्यवस्था ठप है और पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही। शौचालय में लगे अन्य उपकरण भी पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं।मजबूरी में किसान खुले में शौच जाने को विवश हैं, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि नवीन मंडी में जिलाधिकारी के दौरे लगातार होते रहते हैं और मंडी सचिव को भी पूरी जानकारी है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।लाखों रुपये खर्च कर बने ये शौचालय आज सरकारी योजनाओं की विफलता का प्रतीक बन चुके हैं। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो किसानों की समस्याएं और गंभीर हो सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button