Blog

Chandauli News -राष्ट्रीय युवा दिवस पर माँ शकुंतला देवी सेवा संस्थान एवं धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

चंदौली।आज दिनांक 12 जनवरी, राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर माँ शकुंतला देवी सेवा संस्थान एवं धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित कमला पति त्रिपाठी हॉस्पिटल परिसर में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना तथा युवाओं को सेवा और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।रक्तदान शिविर के दौरान कुल लगभग 26 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं में युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है।कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय उपाध्यक्ष,नीरज तिवारी सचिव,तरुण पाण्डेय ,मृतुन्जय तिवारी ,राकेश तिवारी, अजित कुमार सोनी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button