Chandauli News-गोतस्करी के विरुद्ध चंदौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही,स्कॉर्पियो वाहन से गोवंश बरामद

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा गोतस्करी एवं तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चंदौली के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक स्कॉर्पियो वाहन में गोवंश को क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा लीलापुर ओवरब्रिज पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन चालक पुलिस चेकिंग को देखकर चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पहले ही वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया।पुलिस टीम द्वारा वाहन की जांच की गई, जिसमें आगे एवं पीछे UP65Y2600 नंबर की प्लेट लगी पाई गई। वाहन के अंदर से एक राशि गोवंश (गाय) को बरामद किया गया।उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना चंदौली पर मु0अ0सं0–18/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवंश निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत वाहन स्वामी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी करने वाली टीम का विवरण :प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, थाना व जनपद चंदौली,उप निरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हाईवे मंडी,उप निरीक्षक अरुणेश कुमार राय,कांस्टेबल रुपेश दुबे, थाना व जनपद चंदौली









