Chandauli News-थाना बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चेकिंग के दौरान 40.8 लीटर अवैध शराब व बीयर बरामद,तस्कर फरार

चन्दौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली।थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना बलुआ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश सिंह मय हमराह पपौरा बाजार से गश्त करते हुए चौकी कैलावर वापस आ रहे थे। इसी दौरान सिकरौरा मोड़ बहद से लगभग 200 मीटर पूर्व ग्राम महुअरिया के पास सामने से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।संदेह होने पर वाहन संख्या JH10BU6416 (बैगनार, सफेद रंग) की तलाशी ली गई, जिसमें एक बोरी में रखी 144 पैकेट (प्रति पैकेट 200 एमएल) ब्लू लाइम अवैध देशी शराब कुल 28.8 लीटर तथा किंगफिशर बीयर के 24 केन (प्रति केन 500 एमएल) कुल 12 लीटर बरामद की गई। इस प्रकार कुल 40.8 लीटर अवैध देशी शराब व बीयर बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अतुल कुमार –थाना बलुआ ,उ0नि0 अनंत कुमार भार्गव,उ0नि0 राजेश सिंह – चौकी प्रभारी कैलावर,उ0नि0 जमीलुद्दीन खान,हे0का0 रामकेश शास्त्री,हे0का0 जलभरत यादव,हे0का0 दीपचन्द गिरी,हे0का0 बन्टी सिंह,का0 रोहित यादव,का0 कृष्ण कुमार यादव ,का0 अनुज कुमार वर्मा ,
का0 धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।



