Chandauli News-मिशन शक्ति के तहत “ऑपरेशन मजनू” में बड़ी कार्रवाई, एक शोहदा गिरफ्तार

चन्दौली।महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में “ऑपरेशन मजनू” अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिलाओं की सुरक्षा एवं मनचलों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना धीना पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के कुशल नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम द्वारा पिपरी शिव मंदिर मेला के पास महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने एवं फब्तियां कसने वाले शोहदे को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित मौर्य पुत्र रामलाल मौर्य, निवासी नोनार, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।गिरफ्तारी के आधार पर थाना धीना पर मु0अ0सं0–08/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद – थाना धीना,उ0नि0 वीर बहादुर – थाना धीना,का0 अनुराग सिंह – थाना धीना,
म0का0 वंदना गौतम – थाना धीना




