Blog

खबर का हुआ असर,खुले नाले को किया गया व्यवस्थित,NHAI ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुले नाले को व्यवस्थित कराया

चंदौली सदर कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्विस रोड के समीप बना खुला नाला लंबे समय से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। आए दिन लोगों को दुर्घटना का भय बना रहता था। इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। खबर का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 
(NHAI) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुले नाले को व्यवस्थित कराया। नाले को ढकने और सुरक्षित बनाने का कार्य किया गया, जिससे अब राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताया और खबर के असर की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button