Blog

चंदौली सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी,प्रत्याशियों ने जताई जीत की उम्मीद

चंदौली जिले सिविल बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी।अलग-अलग पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। बार भवन में दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा और समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने जीत का दावा भी किया।


अध्यक्ष पद: वीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह और सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:लवकुश पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक अनुभव):अमित कुमार त्रिपाठी और चंद्रन कुमार सिंह ने इस पद के लिए दावेदारी पेश की है।उपाध्यक्ष (कनिष्ठ):अनिल कुमार, कांति भूषण सिंह और अनिल मौर्य ने नामांकन कराया है।

महामंत्री:अरुण मिश्र, आशुतोष कुमार मिश्रा,संदीप कुमार यादव और सत्य प्रकाश ने महामंत्री पद के लिए मुकाबले में हैं।संयुक्त मंत्री:अजय कुमार, इमरान और शरद चंद्र यादव ने इस पद के लिए पर्चा भरा है।कोषाध्यक्ष:समीर आलम फारूकी ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

कार्यकारिणी सदस्य (6 पद, 15 वर्ष से ऊपर अनुभव वाले):रामसेवक प्रसाद सोनकर, चंद्र प्रति, उपेंद्र कुमार सिंह, शंभू नाथ, राज नारायण विश्वकर्मा, विजय शंकर कुमार और नुरैन खान ने अपनी दावेदारी पेश की है।नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने सहकर्मियों से समर्थन मांगा। अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रचार और तेज होने की संभावना है।अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि, “इस बार हमारा चुनाव अधिवक्ताओं के सम्मान पर आधारित रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button