Blog

Chandauli News-अनाधिकृत कट बना हादसे की वजह,चंदौली में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर

चंदौली जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर के समीप हाइवे पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक तीसरी ट्रक अचानक अनाधिकृत कट से धर्मकांटा की ओर मुड़ने लगी, तभी यह हादसा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धर्मकांटा पर जाने के दौरान ट्रक चालक ने अचानक कट लिया, जिससे पीछे आ रही दो ट्रकें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। इनमें से एक चालक को राहगीरों ने घायल अवस्था में बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे चालक को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बावजूद पुलिस के मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में समय लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button