Blog

चंदौली:होली के दूसरे दिन हुए विशाल सिंह हत्याकांड का खुलासा,बड़े भाई ने ही की थी हत्या

चंदौली। जिले के कंदवा थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन हुए चर्चित विशाल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सच्चाई सामने आई है। पुलिस के अनुसार बड़े भाई विवेक सिंह ने ही अपने छोटे भाई विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या की थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति की लगभग 80 बीघा जमीन और बेची गई जमीन के पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते विवेक सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया।घटना वाले दिन आरोपी विवेक सिंह ने घर के हाल में सो रहे अपने छोटे भाई विशाल सिंह के सिर में पिस्टल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR तालाब में फेंक दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके।हालांकि पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और सीसीटीवी DVR भी बरामद कर लिया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विवेक सिंह के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है।फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। यह पूरी घटना कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button