चंदौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:1.40 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.40 करोड़ रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार सैयदराजा थाना पुलिस टीम NH-19 हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले पीर बाबा मजार के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में कागज़ की गुल्लियों (पेपर रोल) के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद हुई।पुलिस ने ट्रक से 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 7473.36 लीटर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की यह खेप नोएडा से लेकर बिहार ले जाई जा रही थी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मैनपुरी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार इस मामले में आगे की जांच जारी है और अवैध शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।




