Blog

चंदौली पुलिस द्वारा गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित

चंदौली  एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गैस एजेंसी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था।बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी संचालकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।पुलिस अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्धारित दरों एवं नियमों के अनुसार ही की जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं वितरण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।इसके अतिरिक्त यह भी निर्देश दिया गया कि यदि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की अफवाह फैलती है तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को सही एवं सत्य जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button