Blog

चंदौली में कांग्रेस का प्रदर्शन,पांच सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी मुग़लसराय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जनहित से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की करीब 75 दिनों की मजदूरी बकाया है। साथ ही हजारों करोड़ रुपये के भुगतान लंबित हैं और संविदा कर्मियों को महीनों से मानदेय नहीं मिला है।जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने प्रशासन से मांग की कि मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान, संविदा कर्मियों का मानदेय, रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक और बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनआंदोलन करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामा नंद यादव ,रजनी कांत पांडेय ,सतीश बिंद ,गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दयाराम पटेल ,राममूरत गुप्ता, कुलदीप वर्मा , शिवतपस्या तिवारी, गुलाब राम, शिवेंद्र मिश्रा, नवीन पाण्डेय ,सन्तोष तिवारी, दिलीप यादव ,मदन लाल, चंद्रवंश यादव, श्रीकांत पाठक ,अमलेंदु पाण्डेय, बदरुद्वजा अंसारी, दीनदयाल विश्वकर्मा, इंद्रजीत मिश्रा, जुगल किशोर, अनिल श्रीवास्तव, प्रेमचंद गुप्ता, राकेश सिंह, नियाज़ अहमद, योगेंद्र सिंह ,कमलेश संत ,सतेंद्र उपाध्याय, हम्मीर शाह ,रामअतार यादव, विजय कुमार, पवन पासवान ,शैलेश यादव, रमेश पाण्डेय ,साबिर राइन, अभिषेक मिश्रा ,शमशेर खान, ज्ञानप्रकाश तिवारी, संतोष चौबे सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button