थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 405 ग्राम अवैध गाँजा बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में* प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना बबुरी के नेतृत्व में थाना बबुरी पुलिस द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम भभुआर पोखरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सहाबुद्दीन पुत्र नसीरुद्दीन निवासी ग्राम उतरौत थाना बबुरी जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 40 वर्ष के रुप में हुई जिसके कब्जें से एक कपड़े के झोले में रखा हुआ कुल 405 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर किया गया गिरफ्तार। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मैं इस अवैध गाँजा को बिहार से लाता हूँ वहाँ से हम सस्ते दाम पर गाँजा लाकर ऊँचे दाम पर उतरौत बाजार मे घूमघूम कर व इसी तालाब के पास बेचता और पीता हूँ ।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बबुरी पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी व बरामदगी टीम का विवरण-विनोद कुमार मिश्रा प्र0नि0 थाना बबुरी ,उ0नि0 गुलाम हुसैन,उ0नि0 रामभवन यादव,उ0नि0 रामविशुन राम,हे0का0 शिव प्रकाश मौर्य पुलिस टीम में शामिल रहे।



