Blog

Chandauli News-कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

चंदौली -सकलडीहा क्षेत्र के जलालपुर दरियापुर में स्वामी श्री श्री 108 श्री स्वामी सुग्रीव नन्द जी के तत्वावधान में नवदिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया है।गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बलूवा घाट से पवित्र गंगा जल कलश में भरकर यज्ञशाला तक यात्रा निकाली। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कलश यात्रा के साथ ही नव दिवसीय महायज्ञ एवं भागवत कथा महोत्सव का आधिकारिक आगाज हुआ। जल यात्रा के पश्चात आचार्य के सानिध्य में विधि-विधान से कलश स्थापना कर पांच कुंडीय महायज्ञ प्रारंभ किया गया।इस अवसर पर महाराज जी के सानिध्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, आस्था और भाईचारे का संदेश प्रसारित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button