Blog

Chandauli News-स्वतंत्रता सेनानी रामनरेश सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि,योगदान को किया गया याद

चन्दौली के धीना: नरवन क्षेत्र के अमड़ा गांव में शनिवार शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामनरेश सिंह की 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन रामनरेश मेमोरियल के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को जो अमूल्य धरोहर दी है, उसे सहेजकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि अमड़ा गांव में जन्मे रामनरेश सिंह एक सच्चे जनसेवक थे, जो क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ और समृद्ध देखना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने स्वास्थ्य, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि रामनरेश सिंह एक सच्चे जननायक थे, जो जीवनभर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने 70 के दशक में अपने प्रयासों से अमड़ा में 25 बेड का संयुक्त अस्पताल, राजकीय पशु अस्पताल, विद्युत उपकेंद्र, सिंचाई विभाग का डाक बंगला और साधन सहकारी समिति की स्थापना कर क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव रखी।

इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, प्रोफेसर सतीश कुमार राय,प्रोफेसर मनोज सिंह, प्रोफेसर बृजेश कुमार पांडेय, प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह, योगेंद्र सिंह चकरु,जिपंस अंजनी सिंह, प्रबंधक सुनील सिंह, धनंजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना,डॉ0 जयकुमार सिंह, मंगला सिंह, अरुण सिंह, सुमंत सिंह अन्ना, मिथिलेश सिंह, प्रभाष सिंह उर्फ अनुज सिंह, सूरज सिंह, अनिल सिंह, बलराम पाठक, विक्की प्रधान आदि रहे।अध्यक्षता रमाकांत सिंह व संचालन प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button