Blog

चन्दौली में ऑपरेशन क्लीन” के तहत 1781 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण,अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

चन्दौली: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना बलुआ पुलिस द्वारा विभिन्न अभियोगों में बरामद की गई कुल 1781 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। थाना बलुआ में दर्ज कुल 15 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब को न्यायालय के आदेश के तहत नष्ट किया गया।विनष्टीकरण की प्रक्रिया थाना परिसर में गड्ढा खोदकर, वीडियोग्राफी की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान अभियोजन अधिकारी, न्यायालय कर्मी, आबकारी विभाग व पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्रत्येक ब्रांड की एक-एक नमूना बोतल रासायनिक परीक्षण हेतु सुरक्षित रखी गई।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button