Blog

Chandauli News-ढिलाई नहीं चलेगी चंदौली एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन,2 निलंबित,6 पर जांच

जनपद चंदौली में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालिया समीक्षा में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की गई है।थाना मुगलसराय के चौकी दुल्हीपुर पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव को अवैध जुआ और तस्करी पर नियंत्रण में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। वहीं थाना सैयदराजा के उपनिरीक्षक राम प्यारे चौधरी को भी अपराध नियंत्रण में ढिलाई, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में कमी और सूचना देने में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है।इसके अलावा गो-तस्करी के मामलों में हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान लापरवाही पाए जाने पर यातायात शाखा के 6 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। टीएसआई उमाशंकर यादव, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।एसपी ने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button