Chandauli News-यातायात पुलिस चंदौली का रूट डायवर्जन प्लान लागू,5 से 11 अप्रैल तक बदले रहेंगे मार्ग

चंदौली जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था थाना अलीनगर क्षेत्र के गोधना स्थित आलू मिल नहर पर पुल निर्माण कार्य के चलते लागू की गई है। यह निर्माण कार्य APCO Infratech Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।यातायात पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 सुबह 7 बजे से 11 अप्रैल 2026 रात 12 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान गोधना चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को नहर मार्ग से चकिया तिराहा जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी वाहन आलमपुर अंडरपास होते हुए अलीनगर थाने के सामने से अपने गंतव्य तक जाएंगे।इसी तरह चकिया तिराहा से भारी वाहनों को आलू मिल नहर मार्ग पर जाने से रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। छोटे वाहन जैसे कार, ऑटो और मोटरसाइकिल अमोघपुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। अलीनगर-सकलडीहा तिराहे से भी भारी वाहनों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किया गया है।यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि पुल निर्माण कार्य सुरक्षित और समय पर पूरा हो सके।



